विद्यार्थियों ने भ्रूण हत्या व दहेज प्रथा पर किया मंचन
तरनतारन : संत सिंह सुक्खा सिंह (फोरएस) माडर्न हाई स्कूल तरनतारन का वार्षिक सभ्याचारक और पुरस्कार वितरण समागम संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल शब्द से की गई। छात्रों ने पंजाबी सभ्याचार, देश भक्ति का कार्यक्रम पेश करके समाज को भ्रूण हत्या, नशा, दहेज प्रथा और जातिवाद पर कटाक्ष करते हुए कार्यक्रम पेश की।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : संत सिंह सुक्खा सिंह (फोरएस) माडर्न हाई स्कूल तरनतारन का वार्षिक सभ्याचारक और पुरस्कार वितरण समागम संपन्न हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल शब्द से की गई। छात्रों ने पंजाबी सभ्याचार, देश भक्ति का कार्यक्रम पेश करके समाज को भ्रूण हत्या, नशा, दहेज प्रथा और जातिवाद पर कटाक्ष करते हुए कार्यक्रम पेश की। समागम में मुख्य मेहमान के तौर पर हलका विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री ने शिरकत की। अग्निहोत्री ने पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आए बच्चों को पुरस्कार वितरित किए। उन्होंने कहा कि शिक्षा का पसार समाज की उन्नति लिए बहुत जरूरी है, इसमें निजी संस्थाओं की भूमिका भी काफी सराहनीय है। इसके अलावा काग्रेसी नेता कश्मीर सिंह सिद्धू भोला, खजान सिंह शहाबपुरा, मनजीत सिंह ढिल्लों, संदीप कुमार सोनू दोदे, मनजीत सिंह तरनतारनी, नगर कौंसिल के पूर्व वरिष्ठ उपाध्यक्ष रेणु महंत, कंवरजीत सिंह साबा, अंकुश अग्निहोत्री, फोरएस संस्थाओं के डायरेक्टर जगदीश सिंह भी मौजूद थे। इस दौरान फोरएस संस्था के डायरैक्टर जगदीश सिंह ने बच्चों को आगे से ओर बढिय़ा काम करने लिए प्रेरित किया। समागम दौरान स्कूल प्रिंसिपल वरिंदर कौर कलसी ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी और आए हुए मेहमानों और बच्चों के माता-पिता का धन्यवाद किया। इस मौके पर वाइस प्रिंसिपल अंजू सूद, हरिंदर कौर, तलविंदर कौर, रणजीत कौर, संदीप कौर, प्रितपाल कौर, सिमरनजीत कौर, जसबीर कौर, कुलविंदर कौर, शरणजीत कौर, मनजिंदर सिंह और स्कूल का समूह स्टाफ उपस्थित था।