Move to Jagran APP

श्री गुरु अर्जुन देव जी का 414वां शहीदी पर्व मनाया

श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रचेता व पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का 414वां शहीदी दिवस मंगलवार को मनाया गया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 26 May 2020 04:57 PM (IST)
श्री गुरु अर्जुन देव जी का 414वां शहीदी पर्व मनाया

जागरण संवाददाता, तरनतारन: श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के रचेता व पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जुन देव जी का 414वां शहीदी दिवस मंगलवार को मनाया गया। श्री दरबार साहिब के पावन दुख निवारण सरोवर में संगत ने स्नान करके कड़ाह प्रसाद की देग करवाई।

loksabha election banner

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की ओर से शहीदी पर्व के संबंध में रविवार को श्री अखंड पाठ साहिब आरंभ करवाए गए थे, जिनका भोग सुबह साढ़े दस बजे डाला गया। इसके बाद रागी जत्थों ने कीर्तन किया। हेड ग्रंथी गुरजंट सिंह ने श्री गुरु अर्जुन देव जी की कुर्बानी से अवगत करवाया। श्री दरबार साहिब के मैनेजर कुलदीप सिंह कैरोवाल ने जत्थे को सम्मानित किया। पावन दुख निवारण सरोवर की परिक्रमा और श्री गुरु अर्जुन देव निवास स्थान के बाहर मीठे जल की छबील लगाई गई। गुरु का लंगर बरताया गया।

इस मौके पर विधायक डॉ. धर्मबीर अग्निहोत्री, संदीप अग्निहोत्री, कश्मीर सिंह सिद्धू, अवतार सिंह तनेजा, मंजीत सिंह ढिल्लों, जनक राज अरोड़ा, गुरमिंदर सिंह रटौल, सोनू दोदे, कुलवंत सिंह सिद्धू, मंगल दास मुनीम, मनोज अग्निहोत्री, रितिक अरोड़ा, संजीव कुंदरा, पवन कुंदरा ढोटिया, राजन शर्मा, गुरचरन सिंह गुलाटी, जतिंदर सिंह नागपाल, महिंदर सिंह प्रिंस, सुखवंत सिंह धामी, कुलविंदर सिंह लवली, रजिंदर सिंह बेदी ने गुरु घर में शीश झुकाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.