जमीनी विवाद में दामाद को मारी गोली, ससुर समेत पांच पर केस
गांव जंड में जमीनी विवाद में दामाद को गोली मारकर घायल कर दिया।
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव जंड में जमीनी विवाद में दामाद को गोली मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस बाबत आरोपित ससुर समेत पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
गांव वरनाला निवासी जोगिंदर सिंह ने बताया कि गांव जंड में उसकी छह कनाल जमीन है। जमीन के पास उसका ससुराल घर है। जोगिंदर सिंह अपनी जमीन बेचनी चाहता था, परंतु ससुर लखबीर सिंह जमीन बेचने के खिलाफ था। जोगिंदर सिंह ने बताया कि वह अपने लड़के मंजीत सिंह और भाई गुरदेव सिंह के साथ ट्रैक्टर लेकर खेत में गया। वहां पर आरोपित लखबीर सिंह अपने लड़के रछपाल सिंह के अलावा अमनदीप सिंह, मंदीप सिंह व स्वर्ण सिंह निवासी भग्गूपुर के साथ वहां पहुंचा। आरोपित लखबीर सिंह ने राइफल से गोलियां चलाकर जोगिंदर सिंह को घायल कर दिया। घरियाला के चौकी इंचार्ज लखविंदर सिंह ने बताया कि थाना सदर पट्टी में आरोपितों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।