पति-पत्नी के विवाद में दामाद को किया घायल
गांव फतेहचक्क आटा चक्की के पास परमिंदर सिंह प्रिंस का उसके ससुर गुरबख्श सिंह साले जगजीत सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों ने हमला कर दिया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 31 May 2020 06:18 PM (IST)Updated: Sun, 31 May 2020 06:18 PM (IST)
संवाद सहयोगी, तरनतारन : गांव फतेहचक्क आटा चक्की के पास परमिंदर सिंह प्रिंस का उसके ससुर गुरबख्श सिंह, साले जगजीत सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों ने हमला कर दिया।
परमिंदर सिंह प्रिंस का अपनी पत्नी के साथ विवाद चला आ रहा था। विवाद के कारण प्रिंस को छोड़कर उसकी पत्नी मायके रहने लगी। दोपहर को डेढ बजे प्रिंस बाजार जा रहा था कि उसके ससुर गुरबख्श सिंह, साले जगजीत सिंह समेत परिवार के सदस्यों ने हमला कर दिया। एएसआइ इंद्रजीत सिंह ने बताया कि प्रिंस के बयान पर आरोपितों के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें