Move to Jagran APP

भगवान वाल्मिकी के के प्रगट दिवस मौके निकाली शोभा यात्रा

रामायण के रचेता भगवान वाल्मिकी जी के प्रगट दिवस को समर्पित शोभा यात्रा का आयोजन किया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 12 Oct 2019 05:32 PM (IST)Updated: Sun, 13 Oct 2019 06:08 AM (IST)
भगवान वाल्मिकी के के प्रगट दिवस मौके निकाली शोभा यात्रा
भगवान वाल्मिकी के के प्रगट दिवस मौके निकाली शोभा यात्रा

जागरण संवाददाता, तरनतारन : रामायण के रचेता भगवान वाल्मिकी जी के प्रगट दिवस को समर्पित शोभा यात्रा का आयोजन किया। भगवान वाल्मिकी जी के मंदिर से सुंदर झांकियां निकाली गई। जिनका जगह-जगह पर भव्य स्वागत किया। भगवान वाल्मिकी शक्ति संगठन के राज्य अध्यक्ष मंजीत सिंह मिंटू ने प्रगट दिवस की बधाई दी। लव कुश के साथ भगवान शिव व हनुमान जी की वेष में सजे कलाकारों के साथ बैंड पार्टियां शहर के विभिन्न बाजारों से गुजरी। ढोल की थाप पर वाल्मिकी समुदाय के लोगों ने प्रगट दिवस की बधाई देते कहा कि भगवान वाल्मिकी जी का प्रगट दिवस देश भर में उत्साह से मनाया जा रहा है।

loksabha election banner

इस मौके भगवान वाल्मिकी क्रांति संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मंजीत सिंह मिंटू, जिला चेयरमैन शमशेर चौहान व माई मीना जी ने सुंदर झांकियों का स्वागत करते बधाई दी। इस मौके तरसेम शर्मा, कुलदीप सिंह बिल्ला, हरभजन सिंह, जसपाल सिंह, अर्जन सिंह, सतनाम सिंह, दलजीत भगत, वरिंदर सिंह बग्गा, बलबीर सिंह बीरा, विजय चंगियाड़ा, अमनदीप सिंह, शिवा पहलवान, बाबा बलवंत सिंह ने संबोधन करते भगवान वाल्मिकी जी के प्रगट दिवस की बधाई दी। शहर के विभिन्न बाजारों में शोभा यात्रा के स्वागत में स्वागती गेट बनाएंगे। भगतों द्वारा मिठाईया व फल वितरण किए गए। शोभा यात्रा की समाप्ती मौके माई मीना जी को मंजीत सिंह मिंटू ने सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.