Move to Jagran APP

अब सुखबीर की जगह बादल करेंगे खडूर साहिब में संबोधन

जागरण संवाददाता खडूर साहिब 11 मई को खडूर साहिब में शाम चार बजे की जगह सुबह 11 बजे शिअद क

By JagranEdited By: Published: Mon, 29 Apr 2019 06:39 PM (IST)Updated: Tue, 30 Apr 2019 06:27 AM (IST)
अब सुखबीर की जगह बादल करेंगे खडूर साहिब में संबोधन

जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : 11 मई को खडूर साहिब में शाम चार बजे की जगह सुबह 11 बजे शिअद की रैली होगी। इस रैली में शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की जगह अब पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल संबोधन करेंगे। इस रैली को कामयाब बनाने लिए 30 अप्रैल को खडूर साहिब के हलका इंचार्ज अलविंदरपाल सिंह पखोके के आवास पर बैठक होगी। यह जानकारी अकाली दल के वरिष्ठ नेता दलबीर सिंह जहांगीर ने चुनावी बैठक मौके दी।

loksabha election banner

बीबी जागीर कौर के पक्ष में चुनाव प्रचार मौके जहांगीर ने कहा कि फिरोजपुर हलके से चुनाव लड़ रहे शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल की जगह रैली को प्रकाश सिंह बादल संबोधन करेंगे। रैली में शिअद की नेताओं के साथ भाजपा के वरिष्ठ नेता पहुंचेगे। बैठक मौके रमनदीप सिंह भरोवाल, कुलदीप सिंह औलख, गुरसेवक सिंह शेख, गुरनाम सिंह भूरे, यादविंदर सिंह, गुरिंदर सिंह टोनी, अमरीक सिंह पखोके, बलदेव सिंह, भूपिंदर सिंह फतेहाबाद, प्रेम सिंह पन्नू, मेघ सिंह, गुरविंदर संह खडूर साहिब, सुखविंदर सिंह लाल, परमबीर सिंह पम्म मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.