Move to Jagran APP

गांव बैंका में खेल मुकाबले करवाए गए

भिखीविंड : गांव बैंका में बीडीपीओ प्यार सिंह खालसा की अगुआई में कबड्डी, वॉलीबाल, दौड़ आदि खेल मुकाबले करवाए गए।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 04:31 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 04:31 PM (IST)
गांव बैंका में खेल मुकाबले करवाए गए
गांव बैंका में खेल मुकाबले करवाए गए

संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव बैंका में बीडीपीओ प्यार सिंह खालसा की अगुआई में कबड्डी, वॉलीबाल, दौड़ आदि खेल मुकाबले करवाए गए। खेल की शुरूआत कांग्रेस पार्टी के सीनियर नेता पूर्व चेयरमैन तरलोक सिंह चक्कवालिया ने की। 800 मीटर दौड़ में स्वर्ण सिंह ने पहला स्थान, सरप्रीत सिंह ने दूसरा स्थान व राजबीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर में हरप्रीत सिंह गांधी ने पहला स्थान, रमनदीप सिंह ने दूसरा स्थान व गुरलाल सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छोटे बच्चों की दौड़ में हर्शदीप सिंह ने पहला स्थान, गुरविंदर सिंह ने दूसरा स्थान व सतनाम सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल मुकाबले में बैंका टीम ने पहला स्थान, सुग्गा टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में सुग्गा टीम ने पहला स्थान व बैंका टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता टीमों को तरलोक सिंह चक्कवालिया, बीडीपीओ प्यार सिंह खालसा, कंवल भुल्लर, एसएचओ मनजिंदर सिंह, उपाध्यक्ष कर्मबीर सिंह बैंका, महासचिव सतराज सिंह मरगिंदपुरा, करतार सिंह बलेर ने सम्मान चिन्ह व नकद इनाम राशि देकर सम्मानित किया।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.