मानवता की सेवा को समर्पित हैं ओबराय: डीसी
एसपी सिंह ओबराय ने सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया था।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jul 2020 03:49 PM (IST)Updated: Wed, 29 Jul 2020 03:49 PM (IST)
संस, तरनतारन: डीसी कुलवंत सिंह धूरी ने कहा कि दुनिया भर में बैठे पंजाबियों की मदद को समर्पित होकर एसपी सिंह ओबराय ने सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट का गठन किया गया था। इस ट्रस्ट ने लॉकडाउन के दौरान लोगों की खुलकर मदद की है। डीसी ने यह बात सरबत दा भला चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम से बैठक के दौरान कही। यहां ट्रस्ट के शहरी अध्यक्ष दिलबाग सिंह योद्धा, मनिंदर सिंह, कुलजिंदर सिंह, कुलविंदर सिंह पिंदा, उज्जवलप्रीत सिंह, अमरजीत झब्बाल, रंजीत सिंह राणा, बलजीत सिंह बिट्टू, दीवान सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें