Move to Jagran APP

शिअद की रैली आज, सबकी नजरें कैरों के शामिल होने पर टिकीं

। 27 फरवरी को तरनतारन के स्थानीय अनाज मंडी में रैली होगी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 27 Feb 2020 12:13 AM (IST)Updated: Thu, 27 Feb 2020 12:13 AM (IST)
शिअद की रैली आज, सबकी नजरें कैरों के शामिल होने पर टिकीं
शिअद की रैली आज, सबकी नजरें कैरों के शामिल होने पर टिकीं

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरनतारन : विधानसभा चुनाव के समय जनता से किए वादों को पूरा न करने पर कैप्टन सरकार को घेरने में लगा शिरोमणि अकाली दल (शिअद) प्रदेश भर में जिला स्तरीय रैलियां कर रहा है। 27 फरवरी को तरनतारन के स्थानीय अनाज मंडी में रैली होगी।

loksabha election banner

इस रैली की अध्यक्षता शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल करेंगे। हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल भी इसमें शामिल हो सकते हैं। पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों रैली में पहुंचते हैं या अपने समर्थकों को भेजकर खुद मंच से दूरी रखते हैं, इस पर समूची लीडरशिप की नजरें टिकी हुई है।

शिअद के जिला अध्यक्ष प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा की ओर से इस रैली का आयोजन किया जा रहा है। रैली का समय और स्थान तय करने में पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के दामाद व पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की सलाह नहीं ली गई। कुछ समय से कैरों और प्रो. वल्टोहा के बीच सियासी मतभेद बढ़ रहे हैं। कैरों के सियासी सलाहकार गुरमुख सिंह घुल्ला का गांव बलेर विधानसभा हलका खेमकरण में आता है। घुल्ला खेमकरण हलके में कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह भुल्लर का समर्थन करते रहे हैं। इसी वजह से खेमकरण के पूर्व विधायक प्रो. वल्टोहा घुल्ला को बर्दाशत नहीं करते।

सूत्रों की मानें तो करीब 15 दिनों से शिअद की रैली को लेकर तैयारियां चल रही हैं जिसमें पूर्व मंत्री कैरों ने शमूलियत नहीं की। रैली में अगर पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पहुंचते हैं तो पूर्व मंत्री कैरों के भी शामिल होना सियासी मजबूरी हो सकती है। सूत्र बताते हैं कि रैली में माझे के जरनैल बिक्रम सिंह मजीठिया की सरदारी को भी कैरों पसंद नहीं करेंगे, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल नहीं चाहते कि किसी भी हालात में उनके दामाद कैरों पर पूर्व मंत्री मजीठिया भारी पड़ें। रैली की तैयारी का बराड़ ने लिया जायजा

वीरवार को नई अनाज मंडी में होने जा रही शिअद की रैली की तैयारी का जायजा लेने के लिए शिअद अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के राजनीतिक सलाहकार चरणजीत सिंह बराड़ ने दौरा किया। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रो. विरसा सिंह वल्टोहा, हरमीत सिंह संधू, इकबाल सिंह सिद्धू, अलविंदरपाल सिंह पखोके, दलबीर सिंह जहांगीर, कुलदीप सिंह औलख, रमनदीप सिंह भरोवाल, लखबीर सिंह रटौल, भूपिंदर सिंह खेड़ा, सरबजीत सिंह लाली, यादविंदर सिंह यादू, भूपिंदर सिंह भिंदा फतेहाबाद, सतनाम सिंह खैहरा मौजूद थे। बराड़ ने दावा किया कि प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ लोग लामबंद हो रहे हैं। तरनतारन की रैली नया इतिहास कायम करते हुए शिअद वर्करों के हौंसले बुलंद करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.