हलके में शिअद व आप का नहीं आधार : कोहाड़का
जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सरवन सिंह कोहाड़का ने कहा कि खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है।
By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Jan 2020 12:23 AM (IST)Updated: Wed, 29 Jan 2020 06:05 AM (IST)
संवाद सूत्र, चोहला साहिब : जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सरवन सिंह कोहाड़का ने कहा कि खडूर साहिब के विधायक रमनजीत सिंह सिक्की की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है। जिससे हलके में शिअद और आप का कोई आधार नहीं रहा।
गांव कोहाड़का में चल रहे विकास कार्यो का जायजा लेते उन्होंने कहा कि हलके के प्रत्येक गांव में छप्पड़ों का विकास, रास्तों को पक्का करने के अलावा अन्य कार्य किए जा रहे हैं। लिंक सड़कों के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही। मौके पर हरदीप सिंह, सुरजीत सिंह, कुलदीप सिंह, अमरजीत सिंह, मंजीत सिंह, सुखदेव सिंह, कुलदीप सिंह, हरदीप सिंह, शविंदर सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें