सीपीआइएम को छोड़ आरएमपीआइ में हुए शामिल
तरनतारन कार्ल मार्क्स की दूसरी शताब्दी को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : कार्ल मार्क्स की दूसरी शताब्दी को समर्पित कार्यक्रम आयोजित किया गया। मार्क्सवादी विचारधारा को मौजूदा समय में लागू करने पर विचार की गई। कामरेड अमरीक सिंह व पासला ने बताया कि पार्टी की नीति स्पष्ट न होने के कारण सीपीएम पार्टी का प्रभाव लगातार कम हो रहा है। इसके चलते वह अपने सैकड़ों साथियों के साथ सीपीआइएम छोड़ कर वह आरएमपीआइ में शामिल हुए हैं। इस मौके पर कामरेड अमरजीत सिंह मट्टू, ध्यान सिंह, कामरेड किरपाल सिंह गिल, कामरेड एससी सूद, गुरदीप सिंह बताला, कुलवंत सिंह गोहलवढ, कामरेड अवतार सिंह रंधावा, भूपिंदर सिंह बेदी, बलराज सिंह कोट उमरा, बलजीत सिंह गोरसी, जगीर सिंह, बचन सिंह, राजबीर सिंह, नछतर सिंह तुड़, अवतार सिंह रंधावा, सुखदेव सिंह कालीया, गुरनाम सिंह तलवंडी ने आरएमपीआई में शामिल होने मौके कहा कि इससे पार्टी का ग्राफ ओर बढेगा। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बनने से लोगों की समस्याएं बढ़ी है और उनका केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप