जगमेल सिंह की मौत मामले में कैप्टन दें त्याग पत्र
जागरण संवाददाता तरनतारन संगरूर जिले के गांव चंगालीवाला में अनुसूचित जाति के युवक जगमेल सिंह क
जागरण संवाददाता, तरनतारन : संगरूर जिले के गांव चंगालीवाला में अनुसूचित जाति के युवक जगमेल सिंह की मौत का मामला गरमा गया है। सोमवार को भारतीय इंकलाबी मार्क्सवादी पार्टी (आरएमपीआइ) द्वारा जंडियाला रोड रेलवे फाटक पर राज्य सरकार का पुतला जलाते हुए मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से त्याग पत्र की मांग की गई।
देहाती मजदूर सभा के जिला सचिव जसपाल सिंह ढिल्लों, सुखदेव सिंह गोहलवड़, बलदेव सिंह पंडोरी की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं ने शहर में रोष मार्च करते सरकार खिलाफ खुलकर नारेबाजी की। पार्टी के सूबाई सचिव प्रगट सिंह जामाराय ने संबोधन करते कहा कि जगमेल सिंह से गैरमानवीय व्यवहार की हदें पार कर दी गई। जगमेल सिंह पर जो अत्याचार किया गया वह किसी भी कीमत पर बर्दाशत नहीं होगा। उन्होंने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के संबंध में जगह-जगह धार्मिक समागम करके जातिवाद के खिलाफ संदेश दिया जा रहा है, दूसरी तरफ जगमेल सिंह पर अत्याचार और अस्पताल में समय पर इलाज न होने से उसकी मौत ने देश में व्यवस्था व कानून की पोल खोल दी है। इस मौके जातिवाद के खिलाफ नारेबाजी करते मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की सरकार को फेल करार देते हुए त्याग पत्र मांगा गया। इस मौके बलदेव सिंह भैल, जोगा सिंह, जोगिंदर सिंह माणोचाहल, सरदूल सिंह, बलदेव सिंह गोहलवड़, निर्मल सिंह तरनतारन, प्रभजीत सिंह, दलबीर सिंह बागड़िया, अमृत सिंह नौशहरा, चैंचल सिंह, सविंदर सिंह अलादीनपुर मौजूद थे।