दहेज नहीं देने पर घर से निकाला, पति व सास पर केस
गांव वैरोवाल बाविया निवासी गुरप्रीत कौर ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 15 Dec 2019 12:56 AM (IST)Updated: Sun, 15 Dec 2019 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : गांव वैरोवाल बाविया निवासी गुरप्रीत कौर ने अपने पति और सास के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
बलजीत सिंह की लड़की गुरप्रीत कौर ने 23 अगस्त को शिकायत देकर लगाया कि उसका विवाह दो जनवरी 2016 को गांव सठियाला निवासी मंगल सिंह के लड़के गुरजंट सिंह से हुआ था। विवाह के बाद दहेज की मांग को लेकर गुरप्रीत कौर को पीटा जाता था। दहेज नहीं देने पर ससुराल परिवार ने उसे निकाल दिया। इस मामले के जांच डीएसपी रिचा अग्निहोत्री ने की। जांच के बाद थाना वैरोवाल में पति गुरजंट सिंह व सास बलजीत कौर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तार अभी तक नहीं हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें