ऐतिहासिक होगी खडूर साहिब की रैली : बीबी जागीर कौर
लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह इस बार शिअद की ऐतिहासिक जीत होगी। क्योंकि प्रदेश के लोग कैप्टन सरकार से तंग आ चुके है। कांग्रेस ने लोकसभा की सभी 13 सीटें अमीर लोगों को बेची है। वैसे भी इस पार्टी पर लोगों को कोई भरोसा नहीं रहा।
जागरण संवाददाता, खडूर साहिब : लोकसभा चुनाव में हर बार की तरह इस बार शिअद की ऐतिहासिक जीत होगी। क्योंकि प्रदेश के लोग कैप्टन सरकार से तंग आ चुके है। कांग्रेस ने लोकसभा की सभी 13 सीटें अमीर लोगों को बेची है। वैसे भी इस पार्टी पर लोगों को कोई भरोसा नहीं रहा।
यह कहना है शिअद प्रत्याशी बीबी जागीर कौर का। पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू के आवास पर उन्होंने कहा कि शिअद की ओर से खडूर साहिब में 11 मई को ऐतिहासिक रैली की जाएगी। यहां एसजीपीसी के महासचिव गुरबचन सिंह करमूवाला, अलविंदरपाल सिंह पखोके, दलबीर सिंह जहांगीर, रमनदीप सिंह भरोवाल, कुलदीप सिंह औलख, गुरसेवक सिंह शेख, गुरनाम सिंह भूरे, अमरीक सिंह डोगरावाला, अमरीक सिंह पखोके, यादविंदर सिंह, भूपिंदर सिंह भिंदा, बलदेव सिंह शैलर वाले, बलदेव सिंह पंडोरी, सजिंदर सिंह लाली, प्रेम सिंह पन्नू, कुलदीप सिंह लाहोरिया, जसबीर सिंह बसंत, यादविंदर सिंह माणोचाहल, ठेकेदार मंजीत सिंह आदि मौजूद थे।