राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगाए खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे बोर्ड
तरनतारन : राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर 54 पर रिफरेंडम 2020 और भिंडरावाला के पक्ष में नारे लिखे दिखाई दिए। इसी तरह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और जिला अदालतीय कांप्लेक्स के पास बने बस स्टाप के पास नारे लिखे बोर्ड लगाए गए हैं। हैरानी की बात है कि अभी तक प्रशासन की नजर नारे लिखे इन बोर्डो पर नहीं पड़ी है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : राष्ट्रीय राज मार्ग नंबर 54 पर रिफरेंडम 2020 और भिंडरावाला के पक्ष में नारे लिखे दिखाई दिए। इसी तरह जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और जिला अदालतीय कांप्लेक्स के पास बने बस स्टाप के पास नारे लिखे बोर्ड लगाए गए हैं। हैरानी की बात है कि अभी तक प्रशासन की नजर नारे लिखे इन बोर्डो पर नहीं पड़ी है।
पठानकोट-राजस्थान राष्ट्रीय मार्ग पर पड़ते थाना सरहाली कलां के आसपास यह नारे बस स्टापों पर लिखे गए हैं। बताया जा रहा है कि काले रंग की स्याही से यह नारे एक सप्ताह पहले लिखे गए। दैनिक जागरण को जानकारी देते हुए ग्रामीणों सेवा सिंह, जगीर सिंह, सतनाम सिंह, गुरसेवक सिंह और मनजीत कौर ने बताया कि बस स्टापों पर मुसाफिरों के बैठने लिए जो कैबिन बने हैं। उन पर यह नारे लिखे हुए हैं। उन्होंने बताया कि रिफरेंडम 2020, आजाद पंजाब, साडा हक्क खालिस्तान जिंदाबाद 2020 और भिंडरावाला टाइगर फोर्स के नारे काले रंग की स्याही से लिखे गए हैं। जिला प्रबंधकीय कांप्लेक्स और जिला अदालतीय कांप्लेक्स के पास बने बस स्टाप के कैबिन के दोनों तरफ भी यह नारे लिखे हुए हैं। सूत्रों की माने तो नीले रंग की खुली जीप में सवार चार युवकों द्वारा यह नारे दिन दिहाड़े लिखे गए। हैरानी की बात यह है इसकी जानकारी थाना सरहाली पुलिस को नहीं है। हालाकि इस राष्ट्रीय मार्ग से रोजाना, मंत्री, विधायक, नेता और प्रशासनिक अधिकारी गुजरते हैं। एसएसपी दर्शन सिंह मान का कहना है कि खालिस्तान के पक्ष में यह नारे किसने लिखे इसकी जांच की जाएगी। उन्होंने कहा कि लोगों को चाहिए कि गैर समाजिक तत्वों से चौकस रहे।