विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ASI इकबाल सिंह के परिवार को 2 करोड़ की सहायता का एलान, CM मान ने डीजीपी को दिए जांच के आदेश

Published: Tue, 13 Oct 2026 10:49 AM (GMT+05:30)

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने नौशहरा पन्नूआ में शहीद हुए एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को 2 करोड़ रुपये की सहायता ...और पढ़ें

एएसआई के परिवार वालों को मिलेगी 2 करोड़ की सहायता।

एएसआई के परिवार वालों को मिलेगी 2 करोड़ की सहायता।

HighLights

  1. सीएम मान ने एएसआई इकबाल सिंह के परिवार को 2 करोड़ सहायता दी

  2. डीजीपी को गैंगस्टरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए

  3. हत्यारों की तलाश जारी, बाइक मालिक और कार नंबर ट्रेस

धर्मबीर सिंह मल्हार, तरन तारन। रविवार की रात को नौशहरा पन्नूआ में मारे गए पंजाब पुलिस के एएसआई इकबाल सिंह के परिवार के साथ मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने हमदर्दी जिताते 2 करोड़ की राशी देने की घोषणा की है।

परिवार को 2 करोड़ की मदद का एलान

एचडीएफसी बैंक की और से एक करोड़ की बीमा राशि के इलावा एक करोड़ की एक्स ग्रेशिया ग्रांट देने की घोषणा करते मुख्य मंत्री ने कहा है कि काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एएसआई इकबाल सिंह की मौत से परिवार को ही नहीं बल्कि पुलिस फोर्स को भी घाटा पड़ा है।

उनके परिवार के साथ पंजाब पुलिस और सरकार सदैव खड़ी है। एएसआई इकबाल सिंह के हत्यारों का सुराग लगाने लिए मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने बकायदा डीजीपी गौरव यादव को आदेश देते कहा है कि गैंगस्टरों के खिलाफ किसी भी तरह की कोई ढील न बरती जाए।

रात को जगह जगह पर छापामारी

एएसआई इकबाल सिंह की हत्या करके दोनों शूटर बाईक छोड़कर किसी कार में भागे थे जिसका नंबर प्लेट ट्रेस कर लिया गया हेयर।जबकि हत्या में उपयोग बाईक को कब्जे में लेने के बाद उसके मालिक का भी पता लगाया जा रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

जिले के एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि एसपी आई रिपुतपन सिंह संधू , डीएसपी शिवदर्शन सिंह, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर रुपिंदर पाल सिंह पर आधारित टीम की और से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में एएसआई इकबाल सिंह हत्याकांड: पुलिस ने बरामद की बाइक, हिरासत में 3 संदिग्ध