18 को लुधियाना लीड बैंक का घेराव करेंगे किसान
आजाद किसान संघर्ष कमेटी की मीटिंग गुरुद्वारा तपाणा साहिब खडूर साहिब में महिंदर सिंह वेईपुई, भूपिंदर सिंह तख्तमल्ल, अवतार सिंह चाहल की अगुआई में हुई।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : आजाद किसान संघर्ष कमेटी की मीटिंग गुरुद्वारा तपाणा साहिब खडूर साहिब में महिंदर सिंह वेईपुई, भूपिंदर सिंह तख्तमल्ल, अवतार सिंह चाहल की अगुआई में हुई। इस मौके प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह टांडा, प्रदेश नेता निरवैल सिंह डालेके ने किसानों के कर्ज माफी की मांग करते कहा कि कैप्टन सरकार की कर्जा मुक्ति की योजना फ्लाप साबित हुई है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार द्वारा किसानों को दी गई 500 रुपये माह की राहत देना यह एक किसानों के साथ मजाक करार देते कहा कि बैंक द्वारा खाली चैक, स्टाम, बैंकों द्वारा लिए गए जल्द वापिस किए जाए, किसानों मजदूरों का पूरा कर्जा माफ किया जाए। उन्होंने 18 फरवरी को लुधियाना लीड बैंक का घेराव को सफल बनाने लिए ड्यूटिया लगाई। इस मौके पर हरजीत सिंह, दसबीर सिंह बदोदपुर, कैप्टन सिंह, जोगा सिंह भगवंत सिंह गंडीविंड, गुरमेज सिंह भैल, मनजिंदर सिंह टांडा, सुखचैन सिंह बुताला, सुखदेव सिंह तुड़, दिलबाग सिंह वरिया, सरबजीत सिंह गंडीविंड, मनजिंदर सिंह, सतनाम सिंह नागोके, सरदारा सिंह, सरपंच प्यारा सिंह दुगलवाल, लखविंदर सिंह मुगलचक्क, मंदीप सिंह डालेके आदि मौजूद थे।