बिजली संशोधन एक्ट से मजदूरों को झेलना पड़ेगा आर्थिक नुकसान
सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटीयू) ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
संस, तरनतारन : सेंटर ऑफ ट्रेड यूनियन (सीटीयू) ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान तीन किरत कानून लोकसभा में पेश करने की निंदा करते हुए कहा कि सरकार कारपोरेट घरानों को खुश करने लिए किसान वर्ग को तबाह करने की राह पर चल रही है। पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन नेता बलदेव सिंह गोहलवड़, मनरेगा वर्कर यूनियन नेता अमरजीत सिंह कोटली, ट्रैक्टर-ट्राला यूनियन नेता प्रेम सिंह, लाल झंडा लेबर भट्ठा मजदूर यूनियन नेता सरवन सिंह ने कहा कि कोरोना काल के दौरान मोदी सरकार ने देश के अन्नदाता किसान के साथ धोखा किया है। बलदेव सिंह पंडोरी, सुखदेव सिंह गोहलवड़ ने कहा कि बिजली संशोधन एक्ट के कारण किसानों के साथ मजदूरों को भी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ेगा। इसके खिलाफ 23 सितंबर को डीसी दफ्तरों के आगे रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर परमजीत सिंह कोटली, मनप्रीत सिंह, कर्म सिंह पंडोरी, करतार सिंह, बुद्ध सिंह पखोके, बलकार सिंह, गुलजार सिंह पंडोरी, मंगत सिंह, बीर सिंह, भोला सिंह, सविंदर कौर गोहलवड़, गुरप्रीत सिंह नौरंगाबाद व मनप्रीत सिंह मौजूद रहे।