तरनतारन में शिक्षा और सेहत के क्षेत्र में आएगी क्रांति : डॉ. संदीप
तरनतारन : पूर्व सरकार ने जिले में सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से यह क्षेत्र पीछड़ कर रह गया था। अब कांग्रेस की सरकार ने इलाके की सुध लेते हुए करोड़ों की ग्रांट जारी की है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पूर्व सरकार ने जिले में सेहत और शिक्षा के क्षेत्र में कोई ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से यह क्षेत्र पीछड़ कर रह गया था। अब कांग्रेस की सरकार ने इलाके की सुध लेते हुए करोड़ों की ग्रांट जारी की है।
यह कहना है वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ. संदीप अग्निहोत्री का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने अपनी जिम्मेदारी को तनदेही से निभाने में कसर नहीं छोड़ी। मई में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह ने तरनतारन को 555 करोड़ का पैकेज देकर एक मिसाल कायम की है। डॉ. संदीप ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में सुधार लाने लिए 40 करोड़ की राशि खर्ची जा रही है। उन्होंने कहा कि सिविल अस्पताल में 50 बैड वाला जच्चा बच्चा वार्ड बनाने पर 7 करोड़ की राशि खर्ची जा रही है। जबकि जिला स्तरीय अस्पताल में ट्रोमा वार्ड बनाने लिए 6 करोड़ की राशि जारी हो चुकी है। जिले के 77 सरकारी स्कूलों में सुधार लाने लिए सरकार द्वारा 60 करोड़ की राशि खर्च करने का लक्ष्य रखा गया है। 9 स्कूलों को स्मार्ट स्कूलों में बदलने लिए शिक्षा विभाग द्वारा तेजी से काम किया जा रहा है।