Move to Jagran APP

प्रधानमंत्री ने दोनों सिख शख्सियतों को सम्मानजनक पद देकर बढ़ाया मान : बाठ

भाजपा किसान मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ ने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तरांचल का राज्यपाल बनाए जाने पर स्वागत किया है।

By JagranEdited By: Published: Wed, 15 Sep 2021 11:30 PM (IST)Updated: Wed, 15 Sep 2021 11:30 PM (IST)
प्रधानमंत्री ने दोनों सिख शख्सियतों को सम्मानजनक पद देकर बढ़ाया मान : बाठ
प्रधानमंत्री ने दोनों सिख शख्सियतों को सम्मानजनक पद देकर बढ़ाया मान : बाठ

जासं, तरनतारन : भारतीय जनता पार्टी (किसान मोर्चा) की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरबजीत कौर बाठ ने पूर्व लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तरांचल का राज्यपाल व पूर्व आइपीएस अधिकारी इकबाल सिंह लालपुरा को अल्पसंख्यक आयोग का चेयरमैन बनाने का स्वागत किया है। बाठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरिदर मोदी द्वारा सिखों को सम्मान देने में कसर नहीं छोड़ी जा रही। दोनों सिख शख्सियतों को सम्मानजनक पद देकर प्रधानमंत्री ने एक इतिहास कायम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी यहां देश का सर्वपक्षीय विकास कर रही है। वहीं सिखों को बड़ा सम्मान देने में यकीन रखती है। बाठ ने कहा कि आने वाले पंजाब विधान सभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक नया इतिहास कायम करते हुए अपने बलबूते पर राज्य में सरकार बनाएगी। भाजपा की सरकार बनने के बाद बहिबल कलां गोलीकांड व धार्मिक बेअदबी के आरोपितों को सजा दिलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि 1984 दिल्ली दंगों के आरोपितों को सजा दिलाने में सरकार ने अहम भूमिका निभाई है।

loksabha election banner

प्रधानमंत्री नरिदर मोदी का 17 सितंबर को जन्म दिन मनाने लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने सरबजीत कौर बाठ को लेह लद्दाख व दिल्ली का इंचार्ज नियुक्त किया है। बाठ ने कहा कि प्रधानमंत्री का जन्म दिन पूरे जोश के साथ मनाया जाएगा। डा. सोहल बने आप के हलका इंचार्ज

आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भगवंत मान, प्रभारी जरनैल सिंह ने डा. कश्मीर सिंह सोहल को विधान सभा हलका तरनतारन का इंचार्ज नियुक्त किया है। बुद्धिजीवी वर्ग पंजाब के अध्यक्ष रह चुके डा. सोहल आइ विशेषज्ञ है, जो बतौर एसएमओ सेवानिवृत्त होकर आप के माध्यम से सियासत से जुड़े है। सोहल की नियुक्ति पर महिला विग जिला अध्यक्ष अंजू वर्मा, लखविदर सिंह मन्नण, तरसेम सिंह सोहल, लखविदर सिंह फौजी, कैप्टन गुरमीत सिंह, अमरीक सिंह मलिया, रणजीत सिंह सोनू, भूपिदर रिकू, महकप्रीत सिंह, गुरदेव सिंह, संतोख सिंह, हरबीर सिंह ने पार्टी हाईकमान का धन्यवाद किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.