मारपीट के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए दिया धरना
महिला की मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही।
संवाद सूत्र, खडूर साहिब : महिला की मारपीट करने वाले आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं की जा रही। जिसके खिलाफ आजाद किसान संघर्ष कमेटी ने डीएसपी गोइंदवाल कार्यालय समक्ष धरना लगाया। धरने की अगुवाई प्यारा सिंह दुगलवाल, बाबा महिदर सिंह वेईपुई, ज्ञान सिंह कदगिल ने की।
इस मौके प्रदेश अध्यक्ष हरजिंदर सिंह टांडा, निरवैल सिंह, हरजीत सिंह झीता, भूपिंदर सिंह तख्तमल्ल ने कहा कि चार माह पहले महिला की मारपीट के बारे में सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई थी। इसके बारे में पीड़िता ने पुलिस को शिकायत भी दी थी, पंरतु पुलिस ने अभी तक आरोपितों को गिरफ्तार नहीं किया है। जबकि आरोपितों की जमानत अदालत द्वारा रद्द कर दी गई थी। इस मौके सुखदेव सिंह तुड़, मंजीत सिंह डालेके, तरसेम सिंह, सरपंच गुरदयाल सिंह, जगदीश सिंह रामपुर, शूबेग सिंह पंडोरी, गुरसाहिब सिंह, कश्मीर सिंह, बलवंत सिंह भुल्लर, स्वर्ण कौर, हरजिंदर कौर, राजविंदर कौर, वीर सिंह ने संबोधन किया।