विधायक गिल ने कैरों परिवार पर साधा निशाना
कांग्रेस विधायक हरमिदर सिंह गिल ने कहा है कि लंबे समय तक कैरों परिवार द्वारा आम लोगों को दबाकर चंडीगढ़ बैठकर राजनीति की गई।
संसू, पट्टी : कांग्रेस विधायक हरमिदर सिंह गिल ने कहा है कि लंबे समय तक कैरों परिवार द्वारा आम लोगों को दबाकर चंडीगढ़ बैठकर राजनीति की गई। शिअद व आप छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले परिवारों को विधायक गिल की ओर से सिरोपा देकर सम्मानित किया गया। चुनावी बैठक में हरमिदर सिंह गिल ने कहा कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की अगुआई में घरेलू बिजली कनेक्शनों का करोड़ों का बकाया माफ किया गया। राज्य भर में बिजली के दामों में कटौती की गई। पेट्रोल व डीजल के दाम कम करने वाला पंजाब पहला सूबा साबित हुआ है। गिल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने के लिए आने वाले दिनों में पट्टी के लोगों को जहां कैरों परिवार से जागरूक रहना पड़ेगा, वहीं आम आदमी पार्टी की नीतियों से तौबा करते हुए कांग्रेस को मजबूत बनाना होगा। इस मौके पर दलबीर सिंह सेखों, सुखविदर सिंह सिद्धू, जगतार सिंह बुर्ज, दीपक अरोड़ा, नवरीत सिंह मौजूद थे।