कांग्रेस की सरकार में प्रदेश में विकास नहीं हुआ : संधू
गांव सराय अमानत खां में शिअद नेता तेजिदर सिंह के आवास पर अकाली वर्करों की बैठक हुई।
संसू, झब्बाल : गांव सराय अमानत खां में शिअद नेता तेजिदर सिंह के आवास पर अकाली वर्करों की बैठक हुई। इसमें शिअद के प्रत्याशी व हरमीत सिंह संधू (पूर्व विधायक) ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार में प्रदेश का कोई विकास नहीं हुआ और न ही बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नशा व गुंडागर्दी को खत्म किया गया।
लोग कांग्रेस सरकार की नीतियों से तंग आ गए है और शिअद-बसपा गठजोड़ की सरकार बनाने लिए चुनाव का इंतजार कर रहे है। इस मौके पर पूर्व सरपंच लखविदर सिंह, दिलबाग सिंह, अजमेर सिंह काका छापा, हैरी बुर्ज, कुलविदर सिंह चाहल, डा. हरजीत सिंह, रोबिनबीर सिंह, गुरजीत सिंह भोई, बगीचा सिंह, डा. धरमिदर सिंह बाठ, हीरा सिंह, निरवैल सिंह, कुलदीप सिंह औलख, राजविदर सिंह पन्नू, गुरमुख सिंह, जगतार सिंह, सतनाम सिंह, मंगल सिंह, गुरमेज सिंह, बिक्रम सिंह, दलबीर सिंह, हरपाल सिंह भाला, कुलवंत सिंह पप्पू, गुरमीत सिंह, निरवैल सिंह, सुखजिदर सिंह सुक्खा व भिंदा सिंह आदि मौजूद रहे। भाजपा लोकसभा प्रभारी खन्ना कल आएंगे अमृतसर
उधर विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनावी तैयारियां पूरे जोर-शोर से की जा रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा द्वारा हर जिले में विधानसभा तथा लोकसभा प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। अमृतसर लोकसभा प्रभारी के पद पर भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अविनाश राय खन्ना को नियुक्त किया गया है। लोकसभा प्रभारी बनने के बाद अविनाश राय खन्ना पहली बार अमृतसर आएंगे। उनके आगमन संबंधी जानकारी देते हुए भारतीय जनता पार्टी अमृतसर के अध्यक्ष सुरेश महाजन ने बताया कि अविनाश राय खन्ना दो जनवरी को गुरुनगरी अमृतसर आएंगे। अमृतसर फेरी के दौरान वो जिला भाजपा कार्यालय शहीद हरबंस लाल खन्ना स्मारक भी आएंगे। सायं चार बजे खन्ना भाजपा कार्यकर्ताओं से बैठक करेंगे। इसमें प्रदेश पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक में चुनाव संबंधी पार्टी की आगामी रणनीति पर कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श करेंगे।