विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तरनतारन में सल्फास निगलने से पहले युवक ने बनाया Video, जांच में जुटी पुलिस; स्वर्णकार पर लगे आरोप

Published: Sun, 05 Jul 2026 03:34 PM (IST)

पट्टी में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद परिवार ने एक स्वर्णकार और अन्य लोगों पर मानसिक ...और पढ़ें

HighLights

  1. तरनतारन में युवक अजयपाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत।

  2. परिजनों ने स्वर्णकार पर मानसिक प्रताड़ना, 10 लाख मांगने का आरोप।

  3. मृतक ने मरने से पहले वीडियो रिकॉर्ड किया, पुलिस कर रही जांच।

जागरण संवाददाता, तरनतारन। तरनतारन के पट्टी शहर के वार्ड संख्या 13 निवासी एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मामला तूल पकड़ गया है। मृतक के स्वजन ने शहर के एक स्वर्णकार पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वहीं, आरोपित स्वर्णकार ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि उन्हें किसी प्रकार से परेशान नहीं किया गया और बिना पूरी पड़ताल के मामला दर्ज किया गया। मृतक की पहचान अजयपाल सिंह के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार शनिवार रात उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- गठबंधन की अटकलों के बीच सीएम सैनी का बड़ा बयान, पठानकोट में बोले- पंजाब में भाजपा का साथ सिर्फ जनता के साथ

आभूषण विक्रेता था युवक 

मृतक के भाई संदीप सिंह ने बताया कि अजयपाल सिंह का करीब दो माह पहले विवाह हुआ था। वह पिछले लगभग 12 वर्षों से शहर के एक आभूषण विक्रेता के यहां काम कर रहा था। परिवार का कहना है कि अजयपाल सिंह अब अपना अलग कारोबार शुरू करना चाहता था। इसी कारण उसने अपने नियोक्ता को पहले ही सूचित कर दिया था कि वह कुछ समय बाद काम छोड़ देगा, ताकि उसकी जगह दूसरे कर्मचारी की व्यवस्था की जा सके।

परिवार का आरोप है कि इसके बाद अजयपाल सिंह पर कथित तौर पर चोरी का आरोप लगाकर उससे 10 लाख रुपये की मांग की जाने लगी। स्वजन का कहना है कि इसी कारण वह मानसिक तनाव में था। परिवार ने यह भी आरोप लगाया कि घटना वाले दिन भी उसके साथ कथित तौर पर अपमानजनक व्यवहार किया गया।

मरने से पहले रिकार्ड की वीडियो

मृतक की मां परमजीत कौर ने बताया कि विवाह के बाद उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ बाहर घूमने जाना चाहता था और इसी सिलसिले में उसने दुकान का हिसाब करने की बात कही थी। उनका आरोप है कि पिछले कई महीनों से उसे लगातार परेशान किया जा रहा था।

परिजनों ने यह भी दावा किया कि अजयपाल सिंह ने घटना से पहले एक वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने दुकान मालिक सहित कुछ अन्य लोगों के नाम लिए हैं। पुलिस ने इस वीडियो को अपने कब्जे में लेकर उसकी जांच शुरू कर दी है। हालांकि, वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें- तरनतारन में पत्नी को मनाने पहुंचे पति को साले ने जिंदा जलाया, बचाने आई महिला की भी मौत; CCTV में कैद हुई घटना

बयानों के आधार पर कार्रवाई शुरू

दूसरी ओर, आरोपित स्वर्णकार सतनाम सिंह ने कहा कि उन्होंने अजयपाल सिंह को किसी प्रकार से परेशान नहीं किया। उनका कहना है कि पुलिस को निष्पक्ष जांच के बाद ही कोई कार्रवाई करनी चाहिए थी।

उधर, पुलिस उपाधीक्षक रविशेर सिंह ने बताया कि परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो सहित सभी साक्ष्यों और आरोपों की निष्पक्ष जांच की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पुलिस पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें- फतेहगढ़ साहिब में खेत की मोटर चलाने गए किसान की दर्दनाक मौत, तेज करंट से