आयुष्मान योजना के तहत किया उपचार
सिविल अस्पताल पट्टी में कैश लैस आयुष्मान बीमा योजना के तहत किया गया।
By JagranEdited By: Published: Mon, 02 Dec 2019 12:46 AM (IST)Updated: Mon, 02 Dec 2019 12:46 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : अहमदपुर निवासी प्रेम सिंह का कूल्हा छह माह से फ्रेक्चर था, जिसका इलाज सिविल अस्पताल पट्टी में कैश लैस आयुष्मान बीमा योजना के तहत किया गया।
एसएमओ डॉ. सुदर्शन कुमार ने बताया कि हड्डियों के माहिर डॉ. मनदीप सिंह व उनकी टीम द्वारा प्रेम सिंह का कूल्हा बदल कर उसका इलाज सफलतापूर्वक किया है। प्रेम सिंह के परिवारिक सदस्यों ने एसएमओ डॉ. सुदर्शन कुमार व डॉ. मनदीप सिंह का धन्यवाद किया। इस मौके पर डॉ. रेनू, पवनदीप कौर, सरबजीत सिंह, कुलविंदर सिंह और प्रगट सिंह मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें