आजादी का अमृत महोत्सव के तहत लीगल सर्विस अथारिटी ने निकाली प्रभातफेरी
नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार पेन इंडिया जागरूकता आजादी का अमृत महोत्सव प्रोग्राम के तहत प्रभातफेरी की शुरुआत की गई।
संवाद सूत्र, पट्टी : नेशनल लीगल सर्विस अथारिटी (नालसा) नई दिल्ली के निर्देशानुसार पेन इंडिया जागरूकता आजादी का अमृत महोत्सव प्रोग्राम के तहत प्रभातफेरी की शुरुआत की गई।
जिला सेशन जज प्रिया सूद के आदेश पर एसडीजेएम पट्टी अमनदीप की अगुआई में सब डिवीजन मुफ्त कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा पैनल लायर्स, बार एसोसिएशन, स्थानीय पुलिस प्रशासन व समाज सेवी संस्थाओं के सहयोग से निकाली प्रभातफेरी एसडीएम दफ्तर से शुरू हुई और शहर के बाजारों में गई। एसडीजेएम अमनदीप ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार जारी विभिन्न जागरूकता कैंप 14 नवंबर तक विभिन्न स्थानों पर लगाए जाएंगे। इसकी शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती मौके की गई है। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय कानूनी सेवाएं अथारिटी द्वारा लगाए जाने वाले जागरूकता कैंपों का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके कानूनी अधिकारी और मानवाधिकारों के प्रति, नशे के दुष्प्रभावों और अन्य सामाजिक बुराइयों खिलाफ जागरूक करना है। इस अवसर पर जेएमआइसी गौरव गुप्ता, गुरप्रीत सिंह, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष हरिदरपाल सिंह राडिय़ा, सेक्रेटरी दीपक अरोड़ा, एडवोकेट जगमीत सिंह भुल्लर, हरगुरलाल सिंह, जयदीप सिंह, जगबीर सिंह, जसविदर सिंह बेदी, अमृतबीर सिह खैहरा, अमरिदर सिंह संधू, परविदर सिंह एसएचओ सिटी, पीएलवी मलकीत सिंह, जगदीप सिंह भाटिया, मेजर गुरमुख सिंह, सरबजीत सिंह और कृष्ण कुमार उपस्थित थे।