नशीले पदार्थ बेचने वाला काबू
नशीले पदार्थो का कारोबार करने वाले अवतार सिंह निवासी गांव नारला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Aug 2019 05:04 PM (IST)Updated: Tue, 20 Aug 2019 05:04 PM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : नशीले पदार्थो का कारोबार करने वाले अवतार सिंह निवासी गांव नारला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
थाना खालड़ा के एसआइ अमरीक सिंह ने बताया कि 22 सितंबर 2015 को अवतार सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ का कारोबार करने के आरोप में केस दर्ज किया था। 16 जुलाई 2019 को एडीश्नल सेशन जज चरनजीत अरोड़ा की अदालत ने उसे भगोड़ा करार दिया है। आरोपित अवतार सिंह को बस अड्डा नारली के पास मंगलवार को काबू कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें