तरनतारन में गर्मी से एक की मौत
मंगलवार को तरनतारन में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 26 May 2020 06:40 PM (IST)Updated: Wed, 27 May 2020 06:10 AM (IST)
जागरण संवाददाता, तरनतारन: मंगलवार को तरनतारन में दिन का तापमान 44 डिग्री सेल्सिय दर्ज किया गया। भीषण गर्मी से श्री दरबार साहिब के समीप एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को श्री गुरु अर्जुन देव निवास स्थान के समीप श्रद्धालुओं ने जमीन पर गिरते देखा। देखते ही देखते उसकी मौत हो गई। थाना सिटी प्रभारी इंस्पेक्टर प्रभजीत सिंह गिल ने बताया कि मृतक की जेब से कोई ऐसी वस्तु मिली, जिससे उसकी पहचान हो पाए। उसका शव 72 घंटों लिए सिविल अस्पताल में पहचान के लिए रखा गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें