Move to Jagran APP

लड़की का रिश्ता न देने पर बुजुर्ग को किया घायल, चार खिलाफ मामला दर्ज

अपने धान के खेतों में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग बीरा सिंह पर कुछ लोगों ने ममला कर दिया। हमले में बुजुर्ग को बुरी तरह जख्मी कर दिया है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 13 Oct 2019 04:42 PM (IST)Updated: Mon, 14 Oct 2019 06:08 AM (IST)
लड़की का रिश्ता न देने पर बुजुर्ग को किया घायल, चार खिलाफ मामला दर्ज

जागरण संवाददाता, तरनतारन : अपने धान के खेतों में बकरियां चरा रहे बुजुर्ग बीरा सिंह पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग बुरी तरह से घायल हो गया है। थाना सिटी की पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव ठरू निवासी बीरा सिंह की लड़की का गांव मीयांपुर के परिवार द्वारा रिश्ता मांगा जा रहा था, परंतु बीरा सिंह ने रिश्ता मंजूर नहीं किया था। शाम चार बजे बीरा सिंह अपने धान के खेतों में बकरियां चरा रहा था। रत्तू उसके तीन लड़के राजबीर सिंह, गुरप्रीत सिंह व सोनू सिंह वहां पहुंचे। आरोपितों ने आते ही बेसबाल व लाठियों से उसपर हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग बीरा सिंह बुरी तरह से घायल हो गया। बीरा सिंह को उसकी पत्नी सुरजीत कौर, लड़के सुखदेव सिंह ने सिविल अस्पताल तरनतारन दाखिल करवाया। थाना सिटी तरनतारन के प्रभारी इंस्पेक्टर गुरचरन सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही एएसआइ महिल सिंह को मौके पर भेजा। इसके बाद रविवार को चारों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके उनकी गिरफ्तारी लिए छापामारी शुरू कर दी।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.