नंबरदारों ने मांगी टोल प्लाजा की माफी की सुविधा
नंबरदार यूनियन की बैठक तहसील परिसर में गुरवेल सिंह भूरे गिल की अध्यक्षता में हुई।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : नंबरदार यूनियन की बैठक तहसील परिसर में गुरवेल सिंह भूरे गिल की अध्यक्षता में हुई। इसमें मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से मांग करते कहा कि उनका मासिक भत्ता बढ़ाकर छह हजार रुपये प्रति महीना किया जाए।
उन्होंने कहा कि समय-समय पर समस्या के बारे में डीसी स्तर पर बैठकें यकीनी बनाई जाएं। उन्होंने कहा कि नंबरदारों को टोल प्लाजा की माफी की सुविधा दी जाए। इस मौके महिंदर सिंह शेरों, मलकीत सिंह तरनतारनी ने कहा कि पिता पुरखी तौर पर नंबरदार की नियुक्ति यकीनी बनाई जाए। बैठक में जसबीर सिंह फतेहचक्क, दिलबाग सिंह पंडोरी गोला, बलबीर सिंह मलियां, अमरीक सिंह अलादीनपुर, अवतार सिंह भुल्लर, सोहन सिंह भैणी, कुलवंत सिंह मुरादपुरा, बलजीत सिंह वड़ैच, जसबीर सिंह राटौल, राजन जोशी, कृपाल सिंह जौहल, सकत्तर सिंह मन्नण, सरबजीत सिंह मीयांपुर, जसबीर सिंह मालूवाल, राम सिंह, मुखत्यार सिंह, जगतार सिंह, दयाल सिंह पलासौर, मंजीत सिंह कोहाड़का व कमाल सिंह गोरखा मौजूद रहे।