सरबजीत सिंह ने संभाला यूथ कोआर्डिनेटर का चार्ज
नेहरू युवा केंद्र तरनतारन के नवनियुक्त यूथ कोआर्डिनेटर सरबजीत सिंह बेदी ने पदभार संभाल लिया है।
संवाद सहयोगी, तरनतारन : नेहरू युवा केंद्र तरनतारन के नवनियुक्त यूथ कोआर्डिनेटर सरबजीत सिंह बेदी ने पदभार संभाल कर अपना कामकाज शुरू कर दिया है।
इस मौके बेदी ने कहा कि वह बहुत गर्व महसूस कर रहे है कि उन्हे गुरु नगरी तरनतारन में सेवा करने का अवसर मिला है। नेहरू युवा केंद्र का मुख्य मकसद नौजवानों को राष्ट्र की मुख्य धारा के साथ जोड़ना है। जिले के यूथ क्लबों को किसी भी तरह की मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। पद संभालने से पहले सतनाम सिंह बेदी ने श्री दरबार साहिब में नतमस्तक होकर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर गुरप्रीत सिंह, लेखाकार मंजीत सिंह, मंजीत सिंह भुल्लर, संदीप मसीह, मेजर कश्मीर सिंह, बाज सिंह आदि उपस्थित थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप