नाबालिग को अगवा कर दुष्कर्म के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज
तरनतारन : परिजनों के साथ मिल कर 14 वर्षीय एक किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप एक युवक सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
जागरण संवाददाता, तरनतारन :
परिजनों के साथ मिल कर 14 वर्षीय एक किशोरी को घर से अगवा कर दुष्कर्म करने के आरोप एक युवक सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
विधान सभा हलका पट्टी के तहत आते एक गांव निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गांव का ही युवक दिलप्रीत सिंह रात करीब 10 बजे उसके घर का दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो आरोपित दिलप्रीत सिंह अपने अज्ञात साथी के अलावा मां चरणजीत कौर और पिता सतनाम सिंह के साथ मिल कर उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपित उसे बाइक पर बिठा कर साथ ले गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपित दिलप्रीत सिंह कई दिन अमृतसर में रखा और उसे दुष्कर्म का शिकार बनाते हुए उसे विवाह झांसा देता रहा। किसी तरह से आरोपित के चंगुल से छूटकर पीड़ित अपने घर पहुंची।
थाना सरहाली के प्रभारी कमलप्रीत सिंह मंड ने कहा कि पीड़िता के बयानों पर आरोपित दिलप्रीत सिंह, उसकी मां चरणजीत कौर, पिता सतनाम सिंह के अलावा 1 अज्ञात आरोपित के खिलाफ अगवा, दुष्कर्म और प्रोडक्शन आफ चिल्ड्रन सैक्सुअल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।