हरमीत सिंह संधू ने भेंट किया 600 क्विंटल गेहूं
कोविड-19 के मद्देनजर जरूरतमंदों की सेवा लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू ने श्री दरबार साहिब में 600 क्विंटल गेहूं भेंट किया।
संस, तरनतारन: कोविड-19 के मद्देनजर जरूरतमंदों की सेवा लिए पूर्व विधायक हरमीत सिंह संधू ने श्री दरबार साहिब में 600 क्विंटल गेहूं भेंट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के आदेश पर यह सेवा निभा रहे हैं। श्री दरबार साहिब के मैनेजर कुलदीप सिंह कैरोंवाल ने संधू को सम्मानित किया। यहां नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष भूपिंदर सिंह खेड़ा, शिअद अध्यक्ष मनोज कुमार टिम्मा, दंगा पीड़ित वेलफेयर सोसायटी के अध्यक्ष मंजीत सिंह मन्ना, पार्षद सरबरिदर सिंह भरोवाल, कंवलजीत सिंह मुरादपुरा, जसबीर सिंह मिंटू, यादविंदर सिंह यादू, सरबजीत सिंह लाली, सरबजीत सिंह भुल्लर, दीपक कैरों, सूरज शर्मा, हरप्रीत सिंह भीता, अमनिंदर सिंह नीना मौजूद थे।