पट्टी ब्लॉक के गांवों के लिए विधायक गिल ने दी 2.8 करोड़ की ग्रांट
राज्य सरकार की ओर से गांवों के विकास लिए समय-समय पर ग्रांटे भेजी जा रही हैं।
संवाद सूत्र, पट्टी : राज्य सरकार की ओर से गांवों के विकास लिए समय-समय पर ग्रांटे भेजी जा रही हैं। इस कड़ी के तहत विधायक हरमिंदर सिंह गिल ने 14वें वित्त कमिश्न योजना के तहत राज्य सरकार से लाई 2.8 करोड़ की ग्रांट के अलावा 55 लाख रुपये की राशि ब्लॉक के विभिन्न गांवों के काम के लिए जारी की गई।
विधायक गिल ने ब्लॉक के सरपंचों, पंचायत सचिवों व संबंधित अधिकारियों को आदेश देते हुए कहा कि यह ग्रांट गांव की गलियों, नालियों, शमशानघाट, सीवरेज सिस्टम व अन्य कार्यो के लिए जारी की गई है, उसका सही ढंग से प्रयोग किया जाए। किसी भी गांव के कार्यो में कोई कमी पाई गई तो उस सरपंच, पंचायत सचिव व अधिकारी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
एडीसी (विकास) गगनदीप सिंह विर्क ने संबंधित अधिकारियों को दी गई ग्रांट का सही प्रयोग करने लिए हिदायत की। इस मौके पर बीडीपीओ पट्टी लखविंदर कौर, एक्सईएन सतीश गोयल, एसडीओ रछपाल सिंह बोपाराय, चेयरमैन जगतार सिंह बुर्ज, जिला परिषद चेयरमैन हरचरनजीत कौर, वजीर सिंह पारस, कुलदीप सिंह पनगोटा, ब्लॉक अध्यक्ष सुखराज सिंह किरतोवाल, सरपंच नवरीत सिंह जल्लेवाल, चेयरमैन सुखविंदर सिंह सिद्धू, संदीप सिंह वाहला, सुखविंदर सिंह उब्बोके, सेवा सिंह उब्बोके, चरनजीत शर्मा, दयाल सिंह दुबली, नरिंदर सिंह चूसलेवड़, निरभै सिंह, गुरप्रीत सिंह पनगोटा, सरदूल सिंह सभरा, प्रभजीत सिंह किरतोवाल, हरजिंदर सिंह बोपाराय, गुरसेवक सिंह शहीद, सतबीर सिंह रम्मी ठक्करपुरा, दलजीत सिंह जौड़सिंहवाला, बलदेव सिंह बुर्ज पूहला, गुरनाम सिंह बब्बी बाठ, जसबीर सिंह बरवाला, दया सिंह अलीपुर, शिंदर सिंह केपी गिल भी मौजूद थे।