मेंबर पंचायत साहिब सिंह साथियों समेत आप में शामिल
गांव सूरविंड में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के नेता दिलबाग सिंह काले की प्रेरणा से कांग्रेस पार्टी के मेंबर पंचायत साहिब सिंह व अन्य लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
By JagranEdited By: Published: Sun, 09 Aug 2020 11:56 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 06:12 AM (IST)
संवाद सूत्र, भिखीविंड : गांव सूरविंड में आम आदमी पार्टी की बैठक हुई। इसमें पार्टी के नेता दिलबाग सिंह काले की प्रेरणा से कांग्रेस पार्टी के मेंबर पंचायत साहिब सिंह व अन्य लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी में शामिल होने वाले साहिब सिंह के अलावा सिकंदर सिंह, कोमलप्रीत सिंह, सुखबीर सिंह, रंजीत सिंह, भगवंत सिंह, गुरजंट सिंह, अंग्रेज सिंह, रंजीत सिंह, गुरविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, अवतार सिंह को हलका इंचार्ज जसबीर सिंह ढिल्लों सुरसिंह ने सम्मानित किया। इस मौके दिलबाग सिंह, गुरविंदर सिंह माहणा, रंजीत कुमार मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें