किसान मुद्दे पर कैप्टन खेल रहे भाजपा के हाथों में: मजीठिया
पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि शिअद एक ऐसी पार्टी है जो किसानों और मजदूरों का दुख दर्द समझती है।
By JagranEdited By: Published: Thu, 05 Nov 2020 03:44 PM (IST)Updated: Thu, 05 Nov 2020 03:44 PM (IST)
संवाद सूत्र, खडूर साहिब: पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह मजीठिया ने कहा कि शिअद एक ऐसी पार्टी है जो किसानों और मजदूरों का दुख दर्द समझती है।
खडूर साहिब में शिअद के जत्थेबंदक सचिव दलबीर सिंह जहांगीर द्वारा आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह किसानों को गुमराह कर रहे हैं। कैप्टन का दिल्ली में धरने वाला ड्रामा फेल साबित हुआ है। वह सीधे तौर पर भाजपा के हाथों में खेल रहे हैं। यहां एसजीपीसी के पूर्व महासचिव गुरबचन सिंह, जतिंदर सिंह टोनी, मंजीत सिंह, जस्स काहलवां, सविंदर सिंह, पहलवान बख्शीश सिंह, नवप्रीत सिंह प्रिंस मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें