शहीद करतार सिंह को जन्म दिन पर किया याद
सर्व भारतीय नौजवान सभा ने कस्बा झब्बाल में शहीद करतार सिंह सराभा का 124वां जन्मदिन मनाया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 24 May 2020 07:15 PM (IST)Updated: Mon, 25 May 2020 06:09 AM (IST)
संवाद सूत्र, झब्बाल : सर्व भारतीय नौजवान सभा ने कस्बा झब्बाल में शहीद करतार सिंह सराभा का 124वां जन्मदिन मनाया।
सभा के पूर्व अध्यक्ष प्रिथीपाल सिंह माड़ीमेघा ने कहा कि शहीद करतार सिंह सराभा की कुर्बानी दुनिया भर में जानी जाती है। उन्होंने छोटी आयु में इतनी बड़ी कुर्बानी दी है, जिसकी अभी तक कोई मिसाल नहीं मिलती। इस मौके सभा के सदस्यों ने लाल झंडे फहराकर शहीद करतार सिंह सराभा की फोटो पर पुष्प अर्पित किए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें