Move to Jagran APP

भाजपा की सरकार बनने पर मिलेगी बेअदबी के आरोपितों को सजा: राम लाल

कस्बा फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक हुई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 03 Dec 2021 06:24 PM (IST)Updated: Sat, 04 Dec 2021 02:30 PM (IST)
भाजपा की सरकार बनने पर मिलेगी बेअदबी के आरोपितों को सजा: राम लाल

जागरण संवाददाता, तरनतारन : कस्बा फतेहाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बैठक हुई। इसमें प्रदेश महासचिव रीना जेतली, जिलाध्यक्ष राम लाल हंस और जिला महामंत्री अमरजीत झब्बाल ने संयुक्त रूप से दावा करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की विकासशील नीति के चलते पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि हर वर्ग के लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं।

loksabha election banner

राम लाल हंस ने कहा कि पंजाब में भाजपा की सरकार बनने से ही बेअदबी के आरोपितों को सजा मिल सकती है, क्योंकि बाकी पार्टियों के नेता आपस में मिले हुए हैं। इस दौरान मंडल अध्यक्ष मनप्रीत सिंह मन्नू से प्रेरित होकर भाजपा में शामिल हुए लवदीप सिंह को मंडल फतेहाबाद का महासचिव, हरदीप सिंह, उपाध्यक्ष, सर्कल, निशान सिंह खवासपुरा को सचिव मंडल चोहला साहिब, सरबजीत सिंह खडूर साहिब को अध्यक्ष एससी मोर्चा मंडल चोहला साहिब, सुखवंत सिंह और चरण सिंह को मेंबर चोहला साहिब नियुक्त किया गया। रीना जेतली ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को पूरी मेहनत से ड्यूटी निभाने और भाजपा की विकासशील नीतियों को घर-घर पहुंचाने लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जय कुंवर सिंह, जिलाध्यक्ष जसबीर सिंह व जिला सचिव तिलक राज उपस्थित थे। मनजीत को खडूर साहिब की जिम्मेदारी सौंपी

खडूर साहिब में पड़ते गांव भरोवाल में भगवान वाल्मीकि शक्ति संगठन की बैठक प्रदेश अध्यक्ष मनजीत सिंह मिटू व जिला अध्यक्ष हरप्रीत सिंह सिदबाद की अगुआई में हुई। इस मौके तहसील खडूर साहिब की जिम्मेदारी मनजीत सिंह भरोवाल को सौंपी गई। रवि कुमार को गांव भरोवाल ईकाई का अध्यक्ष, जज सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके गुरप्रीत सिंह शेरा, तरसेम सिंह, शरनजीत सिंह, हरप्रीत सिंह गोल्डी, तेजबीर सिंह, संदीप सिंह, कुलवंत सिंह कंता, रणजीत सिंह को कार्यकारिणी कमेटी में सदस्य बनाया गया। इस मौके पर वरिदर सिंह बग्गा, बाबा बलवंत सिंह, गुरविदर सिंह बंटी, सतनाम सिंह सत्ता, बलबीर सिंह बीरा, इंद्रजीत सिंह ने नए पदाधिकारियों को सम्मानित किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.