बेटी से मिलने जा रहा पिता रास्ते में हादसे का हो गया शिकार, मौके पर मौत
वार्ड नंबर 5 निवासी बीरा सिंह को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। इससे बीरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई।
संसू, भिखीविंड : वार्ड नंबर 5 निवासी बीरा सिंह को अज्ञात वाहन ने कुचल डाला। इससे बीरा सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मजदूरी करने वाले बीरा सिंह ने अपनी लड़की किरन कौर का विवाह खेमकरण में किया था। वह अपनी लड़की को मिलने के लिए मोटरसाइकिल (पीबी 46 एसी 7026) पर सवार होकर खेमकरण के लिए रवाना हुआ। अभी थोड़ी दूर ही वह पहुंचा था कि रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया। सूचना मिलने पर बीरा सिंह का भाई कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचा तो तब तक बीरा सिंह की मौत हो चुकी थी। राहगीरों की ओर से मिली जानकारी पर थाना भिखीविंड के एएसआइ कर्म सिंह व जिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। फिर उन्होंने बीरा सिंह के शव का अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिवार को सौंप दिया। थाना भिखीविंड में अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच की जा रही है। नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास
वहीं भिखीविंड में नाबालिग लड़की के साथ गुरप्रीत सिंह गोपा ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एएसआइ बलविंदर कौर ने बताया कि थाना खालड़ा के गांव डल्ल निवासी गुरप्रीत सिंह गोपा शादीशुदा है। वह अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदारों को मिलने आया था। छठीं कक्षा की छात्रा के साथ आरोपित ने दुष्कर्म का प्रयास किया। लड़की द्वारा शोर मचाए जाने पर आरोपित फरार हो गया। थाना कच्चा-पक्का में पीड़िता की मां ने पुलिस ने शिकायत की। इसके आधार पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। डीएसपी राजबीर सिंह ने बताया कि आरोपित अभी फरार है।