डीजे के सामान से लदा कैंटर चोरी
गांव संगवां के पास डीजे के सामान से लदा कैंटर चोरी हो गया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 07 Apr 2019 04:38 PM (IST)Updated: Sun, 07 Apr 2019 04:38 PM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव संगवां के पास डीजे के सामान से लदा कैंटर चोरी हो गया। गांव तूत निवासी सतनाम सिंह ने बताया कि वह डीजे लगाने का काम करता है। डीजे का सामान लादकर गांव संगवां के एसजीआइ रिसोर्ट में आए। यहां से अज्ञात लोगों ने कैंटर चोरी कर लिया। एएसआइ नायब सिंह ने बताया कि थाना सदर पट्टी में मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें