छात्राओं ने पोस्टर से बताए कानूनी अधिकार
सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहाली में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा लीगल लिटरेसी कैंप लगाया गया।
संवाद सूत्र, सरहाली कलां : सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरहाली में जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी द्वारा लीगल लिटरेसी कैंप लगाया गया। इसमें सीजेएम कम जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी सचिव पलविंदरजीत कौर ने हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि मुफ्त कानूनी सहायता एक ऐसी सहुलियत है जिससे प्रत्येक व्यक्ति अदालत से इंसाफ ले सकता है। इन सुविधाओं का लाभ तभी लिया जा सकता है अगर इनके प्रति आम लोगों में जागरूकता फैलाई जाए। लीगल लिटरेसी कैंप के दौरान छात्राओं में पोस्टर मेकिंग मुकाबले करवाए गए। इनमें विजेता छात्राओं को सीजेएम ने सम्मानित किया। सीजेएम पलविंदरजीत कौर ने उन्हें लेबर कार्ड बनवाने, दिव्यांगों को मिलने वाली सरकारी सहायता, निशुल्क कानूनी सहायता, राष्ट्रीय लोक अदालत, टोल फ्री नंबर 1968 सहित मजदूर वर्ग को मिलने वाली निशुल्क कानूनी सहायता बाबत जानकारी दी। जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी से मनजीत सिंह, भूपिंदर सिंह मौजूद थे।