रंजिशन किसान को मारी गोली, गंभीर
खेमकरन : गांव मेहंदीपुर निवासी 26 वर्षीय किसान रविंदर सिंह को रंजिश के तहत कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Jul 2018 07:44 PM (IST)Updated: Mon, 30 Jul 2018 07:44 PM (IST)
संसू, खेमकरन : गांव मेहंदीपुर निवासी 26 वर्षीय किसान रविंदर सिंह को रंजिश के तहत कुछ लोगों ने गोली मार दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
थाना खेमकरन के प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि किसान रविंदर सिंह खेतों से वापिस लौट रहा था कि रात को करीब 11 बजे सुरजीत सिंह, सुखविंदर सिंह, गुरविंदर सिंह, चड़त सिंह, हरजिंदर सिंह लक्ष्मण सिंह ने उसे रोककर मारपीट की। विरोध करने पर रविंदर सिंह को 12 बोर की राइफल से गोली मार दी गई। किसान रविंदर सिंह को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें