Move to Jagran APP

घर में चल रही थी बेटी की मंगनी की तैयारी मातम में बदली

खडूर साहिब (तरनतारन) : 8 माह पहले परिवार से मिल कर काम पर गए ट्रक चालक जोगा सिंह के घर में बेटी की मंगनी बाबत तैयारी चल ही रही थी कि अचानक फोन की एक घंटी ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी।

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Aug 2018 06:59 PM (IST)Updated: Mon, 06 Aug 2018 06:59 PM (IST)
घर में चल रही थी बेटी की मंगनी की तैयारी मातम में बदली
घर में चल रही थी बेटी की मंगनी की तैयारी मातम में बदली

धर्मबीर मल्हार, प्रगट सिंह, खडूर साहिब (तरनतारन) : 8 माह पहले परिवार से मिल कर काम पर गए ट्रक चालक जोगा सिंह के घर में बेटी की मंगनी बाबत तैयारी चल ही रही थी कि अचानक फोन की एक घंटी ने परिवार की खुशियां मातम में बदल दी।

loksabha election banner

विधान सभा हलका खडूर साहिब के गांव वड़िंग सूबा सिंह निवासी पाल सिंह का लड़का जोगा सिंह ट्राला चालक का काम करता था। उसकी पत्नी निंदर कौर की कुछ वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। एक बेटी शादीशुदा है। जबकि दूसरी अर्शदीप कौर की मंगनी बाबत बात चल रही थी। जोगा सिंह अपनी बेटी के दहेज लिए दिन रात एक करके ट्राला चलाता था। झारखंड और बिहार में आदिवासियों की गिरफ्तारी के खिलाफ बंद की काल थी, जिससे बेखबर जोगा सिंह अपना ट्राला राउरकेला से लेकर जमशेदपुर जा रहा था कि अभी राष्ट्रीय मार्ग पर 4 किलोमीटर का सफर तय किया था। झारखंड के जिला खूंटी के तहत गांव आड़ाघाटी में नक्सलियों ने गोली मार कर जोगा सिंह की हत्या करने के बाद उसे ट्राले में जिंदा जला दिया। इस हत्या की खबर दो दिन बाद जब जोगा सिंह के परिवार को मिली तो सभी के पैरों से जमीन खिसक गई। मध्यमवर्गीय परिवार से संबंधित जोगा सिंह की हत्या से परिवार पूरे सदमे में था। जब पता चला कि जोगा सिंह का अंतिम संस्कार करने लिए शव नहीं लाया जा सकता। जोगा सिंह का 13 वर्षीय मासूम लड़का बलजीत सिंह बिलखते हुए कह रहा था कि डैडी तूं ते कहंदा सी मैं ढेर सारा सामान लैके आउंगा पर की हो गया। सानू तेरी लाश वी वेखनी नसीब नहीं हुई। जोगा सिंह के चचेरे भाई रणजीत सिंह, बहन बलजिंदर कौर, जीजा इकबाल सिंह ने कहा कि जोगा सिंह की हत्या करने वाले नक्सलियों को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। साथ ही परिवार ने मुआवजे के तौर पर एक करोड़ की राशि की मांग की।

नेताओं ने जताया परिवार से दुख

खडूर साहिब के अकाली सांसद जत्थेदार रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा, विधायक रमनजीत सिंह सिक्की, पूर्व विधायक रविंदर सिंह ब्रह्मपुरा, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष भुपिंदर सिंह बिट्टू ने जोगा सिंह के परिवार से गहरा दुख व्यक्त किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.