पत्नी से परेशान व्यक्ति ने फंदा लगा कर की खुदकशी, पत्नी पर केस
पट्टी : थाना सदर पट्टी के गांव आसल में पत्नी से आकर पति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है जिस समय युवक ने फंदा लगा कर खुदकशी की उस समय घर में कोई नहीं था।
संसू, पट्टी : थाना सदर पट्टी के गांव आसल में पत्नी से आकर पति ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है जिस समय युवक ने फंदा लगा कर खुदकशी की उस समय घर में कोई नहीं था।
परमजीत सिंह ने बताया कि उसका 40 वर्षीय लड़का गुरपिंदर सिंह अपनी पत्नी प्रवीन कौर से काफी परेशान था। प्रवीन को उसने कई बार अवैध संबंधों से मना किया परंतु वह बाज नहीं आई। गुरपिंदर सिंह के साथ प्रवीन कौर ने गत रात विवाद किया जिसके बाद गुरपिंदर सिंह ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया। इस समय प्रवीन कौर घर के बाहर थी। मृतक गुरपिंदर सिंह की मां मनजीत कौर ने बताया कि पंखे से लटक कर गुरपिंदर सिंह ने अपनी जीवन लीला समाप्त की। मृतक दो लड़कों नवनीत सिंह और बिक्कर सिंह का बाप था। मौके पर डीएसपी सोहन सिंह, थाना प्रभारी प्रीतइंदर सिंह पहुंचे और प्रवीन कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।