पंचायत अधिकारी की कनपटी पर पिस्तौल रख सरकारी रिकार्ड फाड़ा
तरनतारन : पंचायत समिति के चुनाव लिए चल रही सरगर्मी के बीच शिअद के सरपंच सुखदेव सिंह जंडोके ने पंचायत सचिव पर अपनी धौंस जमाई।
जागरण संवाददाता, तरनतारन : पंचायत समिति के चुनाव लिए चल रही सरगर्मी के बीच शिअद के सरपंच सुखदेव सिंह जंडोके ने पंचायत सचिव पर अपनी धौंस जमाई। आरोपित ने गाड़ी रोककर पंचायत सचिव की कंनपटी पर पिस्तौल रख कर सरकारी रिकार्ड फाड़ दिया।
ब्लॉक नौशहरा पन्नूआ के पंचायत सचिव हरदयाल सिंह ने पुलिस को बताया कि समिति चुनाव लड़ने के लिए विभाग से एनओसी लेने लिए विभिन्न पार्टियों के प्रत्याशियों ने अप्लाई किया। पंचायत सचिव हरदयाल सिंह अपनी गाड़ी से डीडीपीओ कार्यलय जा रहा थे कि रास्ते में गांव जवंदा कलां के मनजीत सिंह ने संपर्क किया। मनजीत सिंह जवंदा की फाइल साइन करके पंचायत सचिव हरदयाल सिंह वापिस लौटने लगे तो शिअद से संबंधति सुखदेव सिंह जंडोके अपनी गाड़ी से आया और हरदयाल सिंह से दुर्व्यवहार करने लगा। पंचायत सचिव हरदयाल सिंह की गाड़ी में जबरी बैठ सुखदेव सिंह ने गाली गलोच किया और कनपटी पर पिस्तौल तान दी। पंचायत सचिव हरदयाल सिंह से सरकारी रिकार्ड छीन फाड़ दिया। सूचना मिलते ही एएसआइ रजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। थाना सरहाली में पंचायत की शिकायत पर सुखदेव सिंह जंडोके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।