Move to Jagran APP

जोधबीर सिंह दयोल बने पंजाब युवा कांग्रेस के सचिव

मंगलवार को जोधबीर सिंह दयोल को पंजाब युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया।

By JagranEdited By: Published: Wed, 01 Sep 2021 03:00 AM (IST)Updated: Wed, 01 Sep 2021 03:00 AM (IST)
जोधबीर सिंह दयोल बने पंजाब युवा कांग्रेस के सचिव
जोधबीर सिंह दयोल बने पंजाब युवा कांग्रेस के सचिव

संवाद सूत्र, पट्टी : मंगलवार को जोधबीर सिंह दयोल को पंजाब युवा कांग्रेस का सचिव नियुक्त किया गया। इस मौके पर खडूर साहिब के सांसद जसबीर सिंह डिपा ने दयोल को सम्मानित करते हुए बधाई दी। देयोल ने कहा कि पंजाब में आने वाले विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिदर सिंह (मुख्यमंत्री पंजाब) की अगुआई में पार्टी को मजबूत किया जाएगा। ताकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनाई जा सके। इस मौके पर रुस्तम शेरों, सेवक झामका, गुरपिदर सिंह, जर्मन हंसावाला, जज मल्ली, सहिज कोट, अर्श संधू, वजीर संगवां, गगन सरहाली, साजन हरिके आदि मौजूद थे। अब सियासी पारी का आगाज करेंगे चेयरमैन पालम

loksabha election banner

वहीं इससे एक दिन पहले आल इंडिया एंटी करप्शन बोर्ड के राज्य चेयरमैन महिदर सिंह पालम (ढोटियां वाले) ने पंजाब की पार्टियों पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि इन सरकारों ने राज्य को दोनों हाथों से लूटा। ऐसे में वह पंजाब को बचाने के लिए मैदान में उतरेंगे। शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) के सरपरस्त व पूर्व सांसद रणजीत सिंह ब्रह्मपुरा का हाल-चाल जानने के बाद पालम ने कहा था कि आने वाले दिनों में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) में शामिल होकर जिला तरनतारन की चार विधानसभा सीटों लिए प्रचार शुरू करेंगे। कैप्टन अमरिदर सिंह की कांग्रेस सरकार ने राज्य का आर्थिक नुकसान किया है। जबकि बादल द्वारा टकसाली-अकालियों को नजरअंदाज किया जा रहा है। आम आदमी पार्टी पर जनता को कोई भरोसा नहीं रहा। ऐसे में शिरोमणि अकाली दल (संयुक्त) पर जनता की नजर टिकी हुई है। उन्होंने कहा कि विधानसभा हलका पट्टी से लोगों को जागरूक करते हुए तरनतारन, खडूर साहिब, खेमकरण में पहुंचकर युवा शक्ति को अपने साथ जोड़ेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.