Move to Jagran APP

सैनिक की पत्नी ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या

तरनतारन : गाव चुताला में सैनिक की पत्नी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Aug 2018 04:43 PM (IST)Updated: Sun, 26 Aug 2018 04:43 PM (IST)
सैनिक की पत्नी ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या
सैनिक की पत्नी ने घर में फंदा लगा की आत्महत्या

जागरण संवाददाता, तरनतारन : गाव चुताला में सैनिक की पत्नी ने अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका दस महीने की बच्ची की मां थी। मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज के लिए तंग परेशान करते थे। हालाकि सैनिक के परिवार ने इन आरोपों को झूठा करार दिया है।

loksabha election banner

अमृतसर निवासी हजूर सिंह ने बताया कि उसने अपनी लड़की अर्शदीप कौर का विवाह खडूर साहिब हलके के गाव चुताला निवासी गुरप्रीत सिंह के साथ अक्टूबर 2017 में किया था। गुरप्रीत सिंह फौज में सैनिक है। विवाह के समय उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक दहेज दिया था, लेकिन ससुराल वाले और दहेज की माग करते थे। अर्शदीप कौर ने दस माह पहले बेटी को जन्म दिया जिसके बाद ससुराल वालों ने उसे अधिक ताने देने शुरू कर दिए। कई बार तो अर्शदीप कौर से ससुराल वालों ने मारपीट की व मायके भी भेजा पर हर बार लोगों ने समझाकर अर्शदीप कौर को दोबारा ससुराल घर भेज दिया। बीती रात को अर्शदीप के साथ पति का विवाद हुआ था। किसी ने उन्हें फोन करके इसकी जानकारी दी थी। वह रात को बेटी के घर गए थे। लेकिन वापस लौटने केबाद रात करीब एक बजे अर्शदीप कौर अपने कमरे में पंखे के साथ फंदे से लटकती मिली। हजूर सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी लड़की को ससुरालियों ने मार डाला है।

उधर, गुरप्रीत सिंह के चाचा व पूर्व सूबेदार सुखदेव सिंह ने कहा कि अर्शदीप का अपने ससुरालियों के साथ व्यवहार ठीक नहीं था। अर्शदीप को कोई भी दहेज के लिए परेशान नहीं करता था। रात को अर्शदीप ने अपने ससुराल परिवार के साथ गाली-गलौज किया जिसकी जानकरी उसके बाप हजूर सिंह को दी गई। हजूर सिंह रात को गाव चुताला आए थे जिन्होंने रात 12 बजे तक अपनी बेटी को समझना चाहा। रात को हजूर सिंह के वापस जाते ही अर्शदीप ने कमरे में जाकर पंखे से फंदा लगा लिया।

थाना सदर तरनतारन के प्रभारी कमलप्रीत सिंह बतरा ने कहा कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज करके जांच की जा रही है। मृतका के शव का पोस्टमार्टम करवाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.