जरूरतमंद बच्चों को कपड़े, खिलौने और मिठाइयां बांटी
समूह स्टाफ ने बेसहारा लोगों वृद्धों व जरूरतमंद बच्चों के साथ दीवाली का त्योहार मनाया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 29 Oct 2019 07:10 PM (IST)Updated: Wed, 30 Oct 2019 06:28 AM (IST)
संवाद सूत्र, पट्टी : गांव जवंदा कलां में श्री गुरु नानक देव आश्रम में इनरवील क्लब पट्टी की अध्यक्ष मनजीत कौर बुर्ज की अगुआई में समूह स्टाफ ने बेसहारा लोगों, वृद्धों व जरूरतमंद बच्चों के साथ दीवाली का त्योहार मनाया।
इस दौरान ममता मिशन तहत जरूरतमंद बच्चों को कपड़े, खिलौने, मिठाइयां व बेसहारा और बुजुर्गो को गिफ्ट व मिठाईयां बांटी। क्लब की अध्यक्ष मनजीत कौर ने कहा कि हमें जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद करनी चाहिए। इससे भगवान प्रसन्न होते है। हमें पटाखों पर फिजूल खर्ची नहीं करनी चाहिए। इस मौके पर श्वेता, अमन, रेनू, गुरमुख सिंह और विशाल मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें