अवैध पिस्टल, 3795 नशीली गोलियां व 10 ग्राम हेरोइन बरामद
पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से एक पिस्टल छह कारतूस 3795 नशीली गोलियां दस ग्राम हेरोइन बरामद की।
संस, तरनतारन : पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया। आरोपितों से एक पिस्टल, छह कारतूस, 3795 नशीली गोलियां, दस ग्राम हेरोइन बरामद की। एसएसपी ध्रुमन एच निंबाले ने बताया कि थाना गोइंदवाल साहिब के एएसआइ सुखदेव सिंह ने अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श निवासी काजीकोट रोड तरनतारन, गांव संघर कलां को गिरफ्तार किया। आरोपित से .32 बोर का पिस्टल व छह कारतूस बरामद किए। नारकोटिक्स सैल के एसआइ सतनाम सिंह व एएसआइ नरिदरपाल सिंह ने गांव किड़ियां निवासी गुरशरन सिंह को 2420 नशीली गोलियों समेत काबू किया। थाना सिटी के एएसआइ जसपाल सिंह ने गांव बैंका निवासी अमृतबीर सिंह उर्फ मिर्जा को दस ग्राम हेरोइन समेत पकड़ा। थाना सराय अमानत खां के एसआइ सरबजीत सिंह ने गांव बुर्ज निवासी जगबीर सिंह को 995 नशीली गोलियों समेत काबू किया। थाना झब्बाल के एसआइ सुखदेव सिंह ने गांव मालूवाल निवासी बचित्र सिंह को 800 नशीली गोलियों समेत गिरफ्तार किया। थाना हरिके के एसआइ हरदयाल सिंह ने सतनाम सिंह को 80 नशीली गोलियों समेत काबू किया।
उधर, तरसिक्का थाने की पुलिस ने विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर 3.55 लाख ठगने वाले तीन ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने कत्थूनंगल के पंधेर मीयां गांव निवासी मनजीत सिह के बयान पर जब्बोवाल गांव निवासी कश्मीर सिंह, सुखविदर सिंह और जर्मनजीत सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। मनजीत सिंह ने बताया कि कुछ साल पहले उनकी मुलाकात कश्मीर सिंह के साथ हुई थी। कश्मीर सिंह ने बताया था कि वह अपने उक्त दो साथियों के साथ मिलकर लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का कारोबार करता है। उनके बेटे रविदर सिंह को पोलैंड में अच्छी नौकरी दिला सकता है। इसके लिए आरोपित ने उनसे 3.55 लाख रुपये लिए थे। वीजा लगवाने के लिए उनका पासपोर्ट भी ले लिया था। लेकिन आज तक न तो बेटे को विदेश भेजा और न ही पैसे लौटाए।