Move to Jagran APP

'पर्यावरण की खतरनाक स्थिति के लिए मनुष्य जिम्मेदार'

श्री गुरु अंगद देव कॉलेज में पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड की ओर से लुप्त हो रही प्रजातियों पर सेमिनार करवाया गया। इसमें पद्म श्री बाबा सेवा सिंह जी जीएस मजीठिया प्रो. रघुराम प्रमुख पर्यावरण इंजीनियर प्रदूषण रोकथाम बोर्ड ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

By JagranEdited By: Published: Mon, 22 Apr 2019 06:39 PM (IST)Updated: Mon, 22 Apr 2019 06:39 PM (IST)
'पर्यावरण की खतरनाक स्थिति के लिए मनुष्य जिम्मेदार'
'पर्यावरण की खतरनाक स्थिति के लिए मनुष्य जिम्मेदार'

संवाद सूत्र, खडूर साहिब : श्री गुरु अंगद देव कॉलेज में पंजाब प्रदूषण रोकथाम बोर्ड की ओर से लुप्त हो रही प्रजातियों पर सेमिनार करवाया गया। इसमें पद्म श्री बाबा सेवा सिंह जी, जीएस मजीठिया, प्रो. रघुराम प्रमुख पर्यावरण इंजीनियर प्रदूषण रोकथाम बोर्ड ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की।

loksabha election banner

बाबा सेवा सिंह जी ने यहां कार सेवा की पर्यावरण संभाल के बारे में गतिविधियों का ब्योरा पेश किया। वहीं विद्यार्थियों को पर्यावरण की संभाल करने के लिए प्रेरित किया। प्रो. रघुराम ने नाइटरोजन विषय से संबंधित विचार पेश किए व पर्यावरण की खतरनाक स्थिति के लिए मनुष्य को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने विद्यार्थियों को कम प्रदूषण फैलाने, कागज से बने बैग का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। जीएस मजीठिया ने बाबा सेवा सिंह जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी वस्तुओं का प्रयोग नहीं करना चाहिए जिससे पर्यावरण खराब होता है। यहां डॉ. चरनजीत सिंह, अवतार सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह, हरपाल सिंह आदि मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.